फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियो.. अब ट्रेनों का भरोसा नहीं

Thu, 09 Nov 2017 02:45 AM IST
बरेली
विज्ञापन
train
विज्ञापन
अब तक ट्रैक की मरम्मत के चलते ट्रेनों के लेट होने से परेशान यात्रियों के सामने कोहरे ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। कोहरा पड़ने के बाद बरेली रेलखंड से होकर गुजरने वाली 35 ट्रेनों की टाइमिंग बुरी तरह प्रभावित हुई है। बुधवार को भी सात ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सामान्य रूप से सही समय पर चलने वाली ट्रेनें भी कोहरे के कारण देरी से जंक्शन पहुंची। सबसे ज्यादा लेट पंजाब और दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें हो रही हैं। 
विज्ञापन


देरी के साथ ही ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान 
देहरादून-बनारस के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस मंगलवार के बाद बुधवार को भी निरस्त कर दी गई। गोरखपुर से जम्मू जाने वाली अमरनाथ सुपरफास्ट ट्रेन भी रद्द रही। इसके अलावा मुरादाबाद-कोठगोदाम और लखनऊ-सहारनपुर ट्रेन भी बुधवार को नहीं चली। इधर, कोहरे की वजह से ट्रेनें दो से चौबीस घंटे तक देरी से चलीं। इससे यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

इंतजार करिए.. ट्रेन आती होगी 
पहले रेल पटरियों की मरम्मत की वजह से यात्रियों को लंबे समय तक ट्रेनों की लेटलतीफी झेलनी पड़ी। अब सर्दियों की शुरुआत के साथ कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया हैै। अप लाइन की आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 04423 करीब 22 घंटे देरी से चली। अजमेर से चलने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस छह घंटे, हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस चार घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस छह घंटे, नई दिल्ली से चलने वाली राजधानी सुपर फास्ट चार घंटे, फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, उपासना एक्सप्रेस आठ घंटे, जननायक एक्सप्रेस छह घंटे, सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे, वाराणसी एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली एसी स्पेशल छह घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस नौ घंटे, सरयू-यमुना एक्सप्रेस नौ घंटे, बाघ एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से चली। डाउन लाइन की गाड़ियों का भी बुरा हाल रहा। यात्री ट्रेनों की स्थिति के बारे में पता करने के लिए भी जब भी पूछताछ खिड़की पर जाते तो उनसे यही कहा जाता..इंतजार करिए.. ट्रेन आती ही होगी। कोहरेे की वजह से कुछ लेट हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें