फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा स्टेशन पर अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में लुटेरों का उत्पात, जीआरपी ने दर्ज किया केस

Tue, 30 Oct 2018 12:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अलीगढ़ पैसेंजर के महिला कोच में बदमाशों ने रामगंगा स्टेशन पर जमकर लूटपाट की। आखिरी कोच होने की वजह से किसी को लूट का पता नहीं चल सका। ट्रेन चलते ही बदमाश उतर गए। महिलाएं जंक्शन के जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं तो पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पांच दिन बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के बलवीर सिंह किच्छा (उच्चराखंड) में कार्यरत हैं। 23 अक्तूबर को वह अलीगढ़ से किच्छा जाने के लिए पत्नी नीलम सिंह के साथ अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में बैठे थे। रात एक बजे ट्रेन रामगंगा स्टेशन पर रुकी तो तीन बदमाश तमंचे लेकर कोच में घुस आए। 

एक बदमाश ने कोच के  के दरवाजे बंद कर लिए जबकि दो महिला यात्रियों पर तमंचा तानकर उनके जेवर और नकदी लूटने लगे। बदमाशों ने बलवीर की पत्नी नीलम की तीन अंगूठियां और कुंडल उतरवा लिए। बलवीर से 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन


पांच मिनट में कोच के सारे यात्रियों को लूटने के बाद बदमाश ट्रेन चलते ही उतर गए। ट्रेन जंक्शन पहुंची तो महिलाओं ने जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नीलम और भोजीपुरा की शन्नो से तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सोमवार को बलवीर सिंह पत्नी नीलम के साथ जेवर बरामदगी के बारे में जानकारी करने जीआरपी थाने पहुंची। एसओ अनूप शर्मा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें