फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-बस सेवा शुरू न होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। बरेली से वाया चाढ़पुर होकर बिशारतगंज के मध्य चलने वाली निजी बसों का संचालन ठप होने के बाद से यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहे कस्बा सहित इस रूट के दस से अधिक गांवों के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ई-बस सेवा शुरू कराने के लिए सांसद, विधायक की पैरवी भी काम नहीं आई। फिलहाल, कस्बावासियों को राहत मिलने केे आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली से वाया चाढ़पुर होकर बिशारतगंज के लिए पहले 30 से अधिक निजी बसों का संचालन हुआ करता था। गुजरे करीब तीन वर्षों से निजी बसों का संचालन ठप पड़ा है, जिस कारण कस्बा सहित क्षेत्र के गांव शिवनगर चपंतपुर, कन्धरपुर, मुशर्रफपुर, कादराबाद, मिर्जापुर, राजूपुर, शहबाजपुर, सुल्तानपुर, बमियाना, भोजपुर, रफियाबाद, ललतापुर आदि के हजारों लोगों के समक्ष यातायात की गंभीर समस्या बनी हुई है। जिला मुख्यालय होने के कारण इस इलाके के लोगों को व्यापार, मजदूरी, कोर्ट कचहरी, अस्पताल, छात्र छात्राओं को कॉलेज आने-जाने एवं महिलाओं व बुजुर्गों को बेहद दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
जनप्रतिनिधियों ने दिया था आश्वासन
क्षेत्रवासियों की इस मार्ग पर ई-बस सेवा शुरू कराने की मांग पर पिछले दिनों सांसद नीरज मौर्य ने दिशा की बैठक में तत्कालीन डीएम के माध्यम से नगर आयुक्त संजीव मौर्य से ई-बस सेवा शुरू कराने पर चर्चा की थी। बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा मंडलायुक्त से मिलकर बस सेवा शुरू कराने की मांग कर चुके हैं। विधायक ने कहा कि उनकी दोबारा अधिकारियों से बात हुई है। नई बसें आते ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें