फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैंसेंजर ट्रेनों का संचालन का संचालन नहीं हुआ शुरू, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। बरेली-चंदौसी रेल मार्ग पर तीन माह के लिए निरस्त की गई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होली के पर्वों के मद्देनजर अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने दिसंबर माह में कोहरे का हवाला देकर बरेली से चंदौसी होकर दिल्ली के मध्य चलने वाली 54075/54076 बरेली-दिल्ली पैसेंजर एवं मुरादाबाद से चंदौसी होकर बरेली के लिए चलने वाली 64177/64178 मुरादाबाद/बरेली मेमू ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया था। हालांकि इन ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी दुश्वारियां का सामना करना पड़ा।
रेलवे ने इन दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी तक के लिए स्थगित किया था। लोगों को एक मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद थी। दैनिक यात्रियों का कहना है कि चार मार्च होने के बावजूद रेलवे ने अभी तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया है। होली का पर्व नजदीक है। लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन ट्रेनें न चलने के कारण यात्रियों को न सिर्फ लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है बल्कि अधिक खर्च भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों का आरोप है कि ब्रांच लाइन होने के कारण रेलवे इस रूट की ट्रेनों को कोई अहमियत नहीं देता है। कोहरा भले ही एक महीने पड़े। ट्रेनों का संचालन तीन महीने के लिए स्थगित किया जाता है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द पैसेंजर ट्रेनों को शुरू कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें