फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में चलती ट्रेन से बरसाए नोट, फोन की टॉर्च जलाकर बटोरने में जुटे लोग; वीडियो वायरल

Wed, 17 Sep 2025 06:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फरीदपुर स्टेशन के पास मंगलवार रात चलती ट्रेन से नोट गिरने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नोट बटोरने की होड़ मच गई। 
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर टॉर्च की रोशनी में नोट खोजते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में चलती ट्रेन से एक शख्स ने लाखों के असली नोट हवा में उड़ा दिए। ट्रेन के बाहर मौजूद लोगों में इन्हें बटोरने की होड़ मच गई। मंगलवार रात हुए इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद मंगलवार रात करीब दस बजे से नोटों की बरसात का दावा किया जा रहा है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार रात लखनऊ से बरेली जा रही ट्रेन की खिड़की से एक व्यक्ति ने बड़े थैले में भरे नोट बाहर हवा में उड़ा दिए। 

विज्ञापन

लोगों का दावा- असली थे नोट 
पहले लोग समझ नहीं पाए जब देखा तो ये नोट सौ व पांच सौ के थे। ट्रेन से फेंके गए नोटों को लूटने के लिए लोग दौड़ पड़े। रात में रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ लग गई। लोगों में  जमीन पर पड़े नोटों को लूटने की होड़ मच गई। दावा है कि फेंके गए नोट असली थे। हालांकि रात का मामला होने के कारण इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। 

ट्रेन से नोट फेंकने व रेलवे ट्रैक पर पड़े नोटों को लूटने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं थी। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, केवल सत्यता जानने के लिए लोगों के कॉल आ रहे हैं। वह सही स्थिति पता कराएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें