फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसों में आज से बढ़ेगा यात्रियों का दबाव, व्यवस्थाएं नाकाफी

Sat, 23 Mar 2024 05:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली के मद्देनजर रोडवेज बसों पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। इसके बावजूद परिवहन निगम ने सेटेलाइट और पुराना बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की हैं। इससे खासकर महिलाओं के लिए ज्यादा दुश्वारियां होंगी। दूसरी ओर रोडवेज की ओर से अब तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

होली पर यात्रियों के ज्यादा दबाव को देखते हुए रोडवेज ने रीजन में लोकल समेत सात रूटों पर 640 बसों को लगाया है। शनिवार और रविवार को सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर 800-900 बसों के आवागमन का अनुमान है। इससे यहां जाम की स्थिति भी पैदा होगी। दोनों बस अड्डों पर सामान्य दिनों में औसतन रोजाना 20-22 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा 30-35 हजार तक पहुंच जाता है। लोकल रूटों को लेकर सबसे ज्यादा समस्या रहती है और रोडवेज ने इस बार लोकल रूटों पर अतिरिक्त 10 बसों को ही लगाया है।
दूसरी ओर बस अड्डों पर यात्रियों के लिए पीने के पानी, साफ-सफाई, बैठने तक की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया है। इस कारण अभी से यात्रियों को समस्या हो रही है। होली के बाद 25 मार्च से कामगारों समेत अन्य लोगों की वापसी के दौरान भी दोनों बस अड्डों पर यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन




होली से ऐन पहले तुड़वा दिया पुरुष मूत्रालय
- होली के दौरान बस अड्डों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव होगा। इसके बाद भी रोडवेज के अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। सेटेलाइट के बाहर बने मूत्रालय को होली से ऐन पहले तुड़वा दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। बस अड्डों के आसपास से अतिक्रमण भी नहीं हटवाया गया है। इस कारण दोनों स्थानों पर जाम लग रहा है। इससे यात्रियों के साथ आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



-
वर्जन-
सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, अगर कहीं पर कमी है तो उसको दूर कराया जाएगा। होली पर यात्रियों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।-धनजीराम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें