बरेली। पूर्वांचल, बिहार, पंजाब, दिल्ली रूटों की ट्रेनों पर यात्रियों के लगातार दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होकर एक-एक फेरे के लिए चार और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन ट्रेनों का अलग-अलग तारीखों में संचालन किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05595 सहरसा-अमृतसर विशेष गाड़ी 30 नवंबर को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे चलने के बाद सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, लखनऊ, हरदोई होते हुए अगले दिन सुबह 9:31 बजे बरेली आएगी और मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना होते हुए रात 10:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
05515 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 26 नवंबर बृहस्पतिवार को जयनगर से रात 9:30 बजे चलने के बाद मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ होते हुए शुक्रवार शाम 5:35 बजे बरेली आएगी और मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर होते हुए तीसरे दिन सुबह सात बजे अमृतसर पहुंचेगी।
05599 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी 28 नवंबर को सहरसा से रात 10 बजे चलने के बाद बख्तियारपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, लखनऊ होते हुए दूसरे दिन रात 8:30 बजे बरेली आएगी और रात 2:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05519 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी 27 नवंबर को सहरसा से रात 10 बजे चलने के बाद दूसरे दिन रात 8:30 बजे बरेली आएगी और रात 2:30 बजे आनंद विहार पहुुंचेगी।