बहेड़ी। नगर के मोहल्ला टांडा निवासी एक व्यक्ति ने एक स्कूल की प्रधानाचार्या पर न तो बेटी का प्रवेश लेने और न ही उसकी टीसी जारी करके बेटी का भविष्य चौपट कर देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव से शिकायत की है।
शिकायतकर्ता अब्दुल खालिक के अनुसार नगर के एक स्कूल से बीते शैक्षणिक सत्र में उसकी बेटी अरशिका ने हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। स्कूल के पास हाईस्कूल की मान्यता न होने पर जब 11 वीं कक्षा में बेटी का एडमिशन दूसरी जगह कराने के लिए टीसी की मांग की तो मना कर दिया गया। फिर जब प्रवेश लेने को कहा तो फीस के रूप में अनाप शनाप खर्च जोड़कर बताया गया। आरोप है कि स्कूल प्रधानाचार्या न तो टीसी ही दे रहीं और न कायदे के मुताबिक प्रवेश ले रहीं हैं बल्कि बच्ची का भविष्य चौपट कर देने की धमकी दे रही हैं। संवाद