गोशालाओं में समुचित व्यवस्थाएं न होने से गायों की मौत का सिलसिला जारी है। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला महामंत्री हिमांशु सोलंकी ने सोशल मीडिया पर नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोशाला में दम तोड़ती गाय व उसकी दुर्दशा का वीडियो वायरल किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनौना गांव की एक निराश्रित बीमार गाय को स्टेशन रोड स्थित गोशाला में छोड़ने गए तो देखा कि वहां पर एक गाय तड़प रही थी। उन्होंने बताया कि उनसे गाय की दुर्दशा देखी नहीं गई। परिसर में गंदगी व्याप्त थी और शराब के खाली पौव्वे भी पड़े हुए थे। गोशाला में मौजूद कर्मचारियों से जब दुर्दशा के बारे में जानकारी मांगी तो वे समुचित जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि अगर गोशाला में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। इधर, अन्य घटना में बजरंग दल कार्यकर्ता जब सोमवार देर शाम घायल बंदर को उपचार के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो वहां ताले पड़े हुए थे। कार्यकर्ताओं ने बंद अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। संवाद
हिंदू संगठन कार्यकर्ता की ओर से वायरल वीडियो में दिखाई गई गाय कान्हा गोशाला की नहीं है। यह वही बीमार गाय है, जो सोमवार को मनौना गांव से गोशाला लाई गई है।
- नहने राम, एसडीएम