रात नौ बजे आया था कॉल
पिता ने बताया कि रात नौ बजे बेटे का फोन आया। उसने कहा कि पापा मेरे पास सिर्फ पांच मिनट का समय है। मेरे कपड़े भी निकाले जा रहे हैं। मेरे पैर बांध दिए हैं। मेरी भाई-बहनों से बात करा दो। लक्ष्मण ने भाई-बहनों से बात कर कहा कि अब मैं तुम्हें दोबारा नहीं मिलूंगा। यह कहते ही फोन कट गया। परिजनों ने बेटे की तलाश में रात भर भागदौड़ की पर पुलिस को कॉल नहीं कर सके।
पिता ने उठाए सवाल, साजिश बताया
चंद्रपाल का आरोप है कि जैसा उनके पुत्र ने बताया था कि उसके पैर बांध दिए हैं तो उसके शव पर पैर में नीचे की ओर निशान थे। पैर जमीन पर टिके थे और रगड़ के निशान भी थे। पास में ही पत्थर था, जिस पर वह खड़ा था तो फंदा कैसे लग सकता है। कोई भी आत्महत्या करेगा तो वह नंगा क्यों होगा? पास के खेत में काफी सरसों दबी हुई है। उनके बेटे के साथ किसी ने साजिश की है। लक्ष्मण शराब व सिगरेट का सेवन नहीं करता था पर मौके से शराब का पौवा व सिगरेट भी मिले हैं।