फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चार्ज लेंगे नए डीएम पंकज यादव

Mon, 29 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नए डीएम पंकज यादव मंगलवार की सुबह बरेली डीएम पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था, शांति सौहार्द और शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को करना होगा। वह पिछले कई दिनों से अवकाश पर हैं। 29 अगस्त को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा से रिलीव होकर मंगलवार को आएंगे। यहां पर डीएम की तैनाती को लेकर दो दिन के असमंजस बना हुआ था। रविवार की शाम  इस बारे में नियुक्ति विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। दो दिन पहले यहां तैनात किए गए डीएम राज शेखर को निदेशक मंडी परिषद के साथ-साथ मुख्य सचिव का स्टाफ आफीसर बनाया गया है। उनकी बरेली में तैनाती के बाद से ही  संकेत मिल रहे थे कि वह बरेली का डीएम नहीं बनना चाहते हैं। उसी के बाद से शासन में नए डीएम की तलाश शुरू हो गई थी। रविवार की शाम नियुक्ति विभाग की ओर से जारी लिस्ट में बरेली के डीएम पद पर पंकज यादव की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें