नवाबगंज। बारिश से नदियों में आई बाढ़ के साथ ही उसमें जलजीव भी बहकर गांव की ओर पहुंच रहे हैं। भदपुरा ब्लाॅक के पुरैनिया गांव में स्थित एक तालाब में दो मगरमच्छ तैरते नजर आए। मंगलवार को ग्रामीण जंगल की ओर पशुओं का चारा लेने जा रहे थे। इस बीच यह देख ग्रामीण दहशत में आ गए। शोर पर तालाब के पास भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद शाम तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। डिप्टी रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि तालाब में पानी अधिक होने के कारण सुबह में वन टीम वापस लौट आई। अब पानी कम होने के बाद पिंजरा लगाकर मगरमच्छाें को पकड़ा जाएगा।