फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 302 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने सोमवार की रात पशु तस्करी के आरोपी को 302 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी धौराटांडा निवासी शकील अहमद को गांव अटापट्टी शुमाली के पास से पकड़ा। आरोपी शकील अहमद के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ गोकशी के तीन, शस्त्र अधिनियम के दो व जानलेवा हमले का एक एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें