बदायूं के जगत ब्लॉक के मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतारें। पंचायत चुनाव के मतदान में सामाजिक
- फोटो : BADAUN
बदायूं: छिटपुट घटनाओं के बीच तीन बजे तक 53.26 फीसदी मतदान
बदायूं। जिले के 15 ब्लॉकों में सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिले में कुल 1938597 मतदाता हैं। जिला पंचायत सदस्यों के 51 पद हैं। इसके अलावा 1037 ग्राम पंचायतें, 1261 क्षेत्र पंचायत वार्ड और 12861 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद हैं। सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक 53.26 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिए। अधिकतर जगहों पर सुबह के समय बुजुर्ग वोटरों की संख्या ज्यादा रही।
पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को हुए मतदान में युवाओं का जोश भी कम नहीं रहा। उन्होंने भी अपने गांव की सरकार बनाने के लिए अपने मनचाहे प्रत्याशी को वोट दिया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव उझौली में प्रधान उम्मीदवारों के समर्थकों में रविवार देर रात फायरिंग हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस फायरिंग करने वालों को तलाश कर रही है। संवाद