परिवार से बगावत के बाद पंचायत ने कराई शादी
- फोटो : परिवार से बगावत के बाद पंचायत ने कराई शादी
ऑनर किलिंग की वारदातों के बीच बिसारतगंज में एक प्रेमी युगल की शादी पंचायत ने करवाई। पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी समारोह में लड़की के मां और पिता शरीक नहीं हुए तो गांव के लोगों ने कन्यादान करके वर और वधू को आशीर्वाद दिया। बिसारतगंज थाने के पास भारत माता मंदिर में शादी होने के बाद वधू की विदाई करके वर के घर भेजा गया।
बिसारतगंज में युवती के खेत के पास जलालनगर गांव निवासी युवक का भी खेत था। खेत पर ही दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों के खेत पर ही मिला करते थे। शनिवार शाम को युवती मोबाइल से युवक से बात कर रही थी। उसकी मां ने बात करते हुए पकड़ा था। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। रात में युवती ने घर छोड़कर पैदल जलालनगर गांव में युवक के घर पहुंची। उसने वापस जाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद युवक उसको लेकर घर से निकला। रास्ते में रेलवे की पटरी मिलने पर युवती लेट गई। उसने युवक से साफ कह दिया कि वह जान दे देगी, लेकिन घर वापस नहीं जाएगी।
मां ने युवती को रखने से किया इंकार
युवक उसको लेकर बरेली में उसकी मौसी के घर पहुंचा। लेकिन युवती ने वहां रहने से मना कर दिया। रात में तीन बजे युवक उसको लेकर बिसारतगंज पहुंचा। लेकिन युवती की मां ने उसको घर में रखने से ही मना कर दिया। युवक ने आशंकित होकर युवती को अपने साथ ले गया।
बारात लाने का मां ने किया था विरोध
सुबह बिसारगंज में यह खबर आग की तरह फैल गई। थाने तक मामला पहुंचा। समाज के लोगों ने पंचायत की। तय हुआ कि 2 जून को बरात लाकर दोनों की शादी करवाई जाए। इसका लड़की की मां ने विरोध कर दिया। जिसके बाद थाने के बगल में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करवाई गई।