फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पहली बरसात में ही टपकने लगा पंचायतघर

Sat, 22 Jul 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत राजूपुर के ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की है। सदस्यों ने बताया कि गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कराए जाने वाले कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।
विज्ञापन

गांव में बनवाए गए सीसी रोड व नालियों में मानक की अनदेखी कर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया। इस वजह से यह एक बरसात भी नहीं झेल पाईं। जगह-जगह सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बीते दिनों बने पंचायतघर की छत भी टपकने लगी है। भवन गिरने का अंदेशा बना हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की बैठक में सदस्यों को नहीं बुलाया जाता। सदस्यों की गैरमौजूदगी के मनमाने ढंग से प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई रजिस्टर पर सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए जाते हैं। शिकायत करने वालों में कदीर अहमद, रामचंद्र, अजय प्रताप सिंह, उषा देवी, राजेंद्र कुमार, सुनीता देवी, रामसरन, धर्म वीर, जहीर अहमद, श्रीमती कमलेश कुमारी, रामविलास आदि ग्राम पंचायत सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन


विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप
बहेड़ी। दमखोदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुकटिया के प्रधान पर सरकारी धनराशि के गबन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है। गांव वालों ने बताया कि विकास कार्य कराए बिना ग्राम प्रधान ने मनरेगा के तहत मिलने वाली धनराशि निकाल ली। डीएम ने इस मामले में प्रधान के खिलाफ जांच के आदेश जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें