बरेली। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार हो रही है। वर्ष 2021 में मतदाताओं की संख्या 23.38 लाख थी, जिसमें अपात्र मिले 2.74 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं। साथ ही पुनरीक्षण अभियान के दौरान 3.38 लाख नए मतदाताओं को भी वोटर लिस्ट से जोड़ा गया है। इस तरह वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 24.03 हो गई है। अर्थात पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 64,274 अधिक मतदाता होंगे। उधर, जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन की तैयारी भी शुरू कर दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीष मौर्य ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची चार सेट में छपाई जा रही है। यह सूचियां 21 से 22 दिसंबर के बीच बीएलओ को अनंतिम प्रकाशन के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को होना है। संवाद