फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर का भारत में आना बड़ी साजिश; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उठाई ये मांग

Fri, 14 Jul 2023 02:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Seema Haider Latest News: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पाकिस्तानी सीमा हैदर को वापस भेजे जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर का भारत में आना पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी साजिश हो सकती है। हो सकता है कि सचिन भी इसका मोहरा बन गया हो। 
विज्ञापन
Seema Haider Sachin - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सीमा हैदर की लव स्टोरी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। उसे लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीमा हैदर के भारत आने के पीछे पाकिस्तान की साजिश होने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बहुत खतरनाक प्लानिंग रखती है। इसकी हर एक चाल भारत के खिलाफ रहती है। तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल करना, भारत-पाकिस्तान बॉडर पर घुसपैठ कराना, कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां के लिए आतंकवादियों को भेजना और अब एक नई योजना के तहत पाकिस्तानी महिला का धर्मांतरण कराकर भारत में भेजना, इसे एक खतरनाक साजिश के तौर पर देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- किशोरी से दरिंदगी: अगवा कर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, हिमाचल के व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेचा
विज्ञापन





शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जिस तरह पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भारत आई है, वो अपने आप में हैरान करने वाली बात है। उसका पाकिस्तान से नेपाल आना। नेपाल के किसी मंदिर में जाकर सचिन से शादी करना, फिर भारत आकर धर्मांतरण करके उसका प्रचार करना। ये तमाम गतिविधियां हमें उस पर शक करने पर मजबूर करती है।

'सीमा को वापस भेजा जाए'

मौलाना ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वो सीमा हैदर को तुरंत पाकिस्तान वापस भेज दें। अन्यथा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अपनी योजना में कामयाब हो जाएगी। फिर इस महिला के माध्यम से नेपाल के रास्ते भारत के खिलाफ योजनाएं बड़े पैमाने पर बनाई जाती रहेंगी। सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सोचने वाली बात ये है कि सचिन भी कहीं मोहरा न बन गया हो।
विज्ञापन

मौलाना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस्लाम धर्म छोड़ने के बाद सीमा के शौहर हैदर को तलाक देने की जरूरत नहीं है, मगर हैदर से पैदा हुए बच्चे शरीयत के हिसाब में उसके ही माने जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें