बरेली। बकरीद पर भले ही अभी बाजार में रौनक नहीं दिख रही हो मगर फैशन में कोई कमी नहीं है। मार्केट ने स्टाइल स्टेटमेंट का पूरा ध्यान रखा है। लड़कियों के लिए इस बार पटियाला स्टाइल के पाकिस्तानी सूट और लांग फ्राक ने दस्तक दी है। शुरुआती दौर में यह खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है।
इस सूट की खासियत यह है कि इस पर हल्का रेशम वर्क और कंप्यूटराइज कढ़ाई है। बड़ा बाजार के दुकानदार विजय मेहरोत्रा का बताना है कि इन सूटों के अलावा काटन सूट भी कामन है। लड़कों की जींस, ट्राउजर और शर्ट में फैशन के अनुसार बदलाव हुआ है। आई जॉगिंग पैंट ज्यादा आकर्षित कर रही है। नावल्टी के दुकानदार मोहम्मद फहीम ने बताया कि आमतौर पर डेनिम जींस डबल शेड में, प्रिंटेड शर्ट डबल कलर और चाइनीज कालर का चलन ज्यादा है। कुछ लोग पठानी सूट भी सिलवा रहे हैं। बड़ा बाजार के दुकानदार खुर्शीद ने बताया कि कुर्ता लिनिन, लून वाइल के कपड़े ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं।