फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश... बरेली मंडल में सड़कों पर उतरे लोग, पाकिस्तान का पुतला फूंका

Wed, 23 Apr 2025 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा है। लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बरेली समेत मंडल के सभी जिलों में भी बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
बरेली में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नाथनगरी सुरक्षा समूह की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बुधवार को सेठ दामोदरदास पार्क में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय पर पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और पुतला फूंका गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। संगठन के महामंत्री दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों की हरकत बेहद कायरना है, जिस तरह निर्दोष लोगों के धर्म पूछ कर निशाना बनाया गया है वह गंभीर है। केंद्र सरकार को जल्द ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: हमले पर बड़ा खुलासा...एक से सात अप्रैल तक आतंकियों ने की थी रेकी, फिर 26 पर्यटकों को मार डाला

विज्ञापन

 

शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में उतरे अधिवक्ता
पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष लोगों के मारे जाने पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शाहजहांपुर के सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। वहीं, हिंदू संगठनों ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।  सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को एक आम सभा का आयोजन राजीव सभागार में किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या किए जाने पर गहरा दुख व शोक संवेदना व्यक्त की गई। 

बार एसोसिएशन ने घटना की घोर निंदा करते हुए भारत सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन  प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष अजय वर्मा, संयुक्त सचिव अभिषेक शंखधार, राजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा हिंदू जागरण मंच समेत अन्य संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

पीलीभीत में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत: आतंक पर आक्रोश...फूंका आतंकवाद का पुतला
पीलीभीत में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में छतरी चौराहा पर आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। आतंकवाद का पुतला फूंका। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि अब हिंदुओं को विभिन्न जातियों में न बंटकर एक साथ एकत्र होना होगा। कश्मीर में हुए हमले में आतंकवादियों ने जाति नहीं धर्म पूछकर हिंदुओं को गोली मारी। उधर, अधिवक्ता संघ ने भी आक्रोश जताया है। संयुक्त बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट की अगुआई में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें