रिश्तेदार होने के चलते उनका निकाह हुआ था। वह पत्नी के साथ वर्ष 2018 में पाकिस्तान गए थे, लेकिन वहां एक माह काटना मुश्किल हो गया था। इस बीच उनकी मां निजाकत की मौत हो गई। इसके बाद वह पत्नी को पाकिस्तान छोड़कर हिंदुस्तान चले आए। बाद में पत्नी भी दीर्घकालीन वीजा लेकर भारत आ गईं। जाने अली की कोई संतान नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पांच हजार के बकरे की तलाश में पशुप्रेमी ने 25 हजार रुपये किए खर्च, हैरान करने वाला है ये मामला
शादी के बाद दो माह के लिए वह पाकिस्तान स्थित ससुराल गए थे, पर डेढ़ माह के अंदर ही लौट आए। कहा कि वहां इतनी दहशतगर्दी है कि बयां नहीं की जा सकती। उसके बाद से वह और उनकी पत्नी कभी पाकिस्तान नहीं गए।