फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से खेत में गिरी धान की फसल

Sun, 24 Sep 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतो में गिर गई। इससे फसलों को नुकसान होने की संभावना है। कड़ी मेहनत से तैयार फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

बसई गांव के सतेंद्र गंगवार और राजेश गंगवार ने बताया कि दो एकड़ में धान लगाया था। शनिवार को हुई बारिश से फसल खेत में ही बिछ गई। खेत में पानी भी भर गया है। इस वजह से दाना काला पड़ने की आशंका है। इसकी ब्रिकी में कठिनाई आएगी। सुल्तानपुर गांव निवासी शिशुपाल सिंह के खेत में भी पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि फसल में बालियां निकल आईं हैं। गिरने की वजह से अब उत्पादन घट जाएगा।
गनेशपुर, बकैनिया, वीरपरु, आनंदपुर, अक्सौरा सहित कई गांवों में बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई है। भोजीपुरा क्षेत्र में घंघोरा-घंघोरी, मोहम्मदपुर ठाकुरान समेत कई गांवों में धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसान दीपक मुंशी, रामकली, गुरुवचन, शिशुपाल, नत्थूलाल, महेंद्र पाल ने बताया कि तैयार फसल खेत में गिरने से अब यह सड़ जाएगी। गन्ने की फसल भी गिर गई। इससे बढ़वार प्रभावित होगी। कुम्हड़ा समेत अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा। मिर्च, फूलगोभी, बंद गोभी, बैंगन की फसल में फफूंदी जनित रोग ब्लाइट, एंथ्रिक्नोज, डंडीगलन, पत्ती धब्बा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें