फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीएसी के दीवान की सिर में चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आठवीं बटालियन पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह शनिवार को सरकारी आवास में ही ठोकर खाकर गिर पड़े। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पीएसी के बड़े बाबू मुख्य आरक्षी 56 वर्षीय रणवीर सिंह मूल रूप से उन्नाव के थाना माखी के गांव पूरानिस्फा पंसारी के रहने वाले थे। शनिवार सुबह छह बजे वह रोज की तरह जागे और शौच के लिए जा रहे थे। अचानक ठोकर लगने से वह जमीन पर गिर गए। सिर के बल गिरने से उनको काफी चोट आ गई। उन्हें फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। दोपहर दो बजे डॉक्टर ने उनका सीटी स्कैन किया। शाम पांच बजे फिर हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने रणवीर के परिजनों को सूचना दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें