बरेली। राहत अभियान के तहत पीएसी आठवीं वाहिनी ने गुरुवार को भी लोगों की मदद की। लगातार पांचवें दिन एडीजी पीएसी के निर्देश पर आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली में ऑपरेशन सहयोग चलाया गया। सहयोग व घर -घर भोजन पहुंचाने की योजना के अंतर्गत 500 लोगों को गरमागरम तहरी, बिस्कुट व पानी और फलों का वितरण कराया गया।