लिंकरोड थानक्षेत्र में सीओ साहिबाबाद और एसएचओ लिंकरोड।
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लिंकरोड पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें ग़ाज़ियाबाद स्थित शेल्टर होम भेजा, जहाँ से उन्हें वापस भेज दिया गया। बाद में सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया। साहिबाबाद साइट -4 से लगातार लोगों के घरों से बाहर निकलने की मिल रही शिकायत पर लिंक रोड थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर लॉक डाउन पर बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया लोगों से घर के बाहर आने का कारण पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके कारण उनको पकड़कर थाने लाया गया। फिर यहां से बसों से गाजियाबाद स्थित शेल्टर होम भेज दिया गया, जहां से उन्हें वापस कर दिया गया।
लिंक रोड थाना पुलिस प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 50 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मुचलका भराया गया है।