फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लू ने ठप कर दिया दो बिजली उपकेंद्र

Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
लाइट
विज्ञापन
दोहना- डीडीपुरम उपकेंद्र से जुड़ी बिजली की लाइन पर एक उल्लू चिपक गया, इससे दर्जनों इलाकों में सप्लाई गुल हो गयी। देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए फुटबाल खिलाड़ियों ने स्टेडियम से डीएम को फोन कर दिया। उधर लोगों ने भी उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। जिलाधिकारी ने बिजली अफसरों को हिदायत दी तो कर्मियों की दौड़ शुरू हुई। 17 घंटे बाद रविवार दोपहर में आपूर्ति सामान्य हो सकी। 
विज्ञापन

शनिवार देर शाम अचानक दीन दयाल पुरम उपकेंद्र से होने वाली सप्लाई ठप हो गयी। इससे संजय नगर, माडल टाउन, कीर्ति नगर, प्रेमनगर समेत कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। डीएम ने सप्लाई शुरू कराने के निर्देश दिए तो रात 11 बजे बिजली अफसर दौड़े और डीडी पुरम उपकेंद्र पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही जेई जसीम अख्तर ने लाइन स्टाफ चेक करने रवाना कर दिया था। इन दिनों शाहदाना उपकेंद्र भी डीडी पुरम से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुराना शहर, माधो बाड़ी, गंगापुर, शाहदाना, सैलानी, कांकर टोला समेत दर्जनों इलाके इस अव्यवस्था से प्रभावित रहे।
आधी रात तक फाल्ट सही नहीं होने पर किसी तरह मंडी फीडर से डीडी पुरम और शाहदाना उपकेंद्र शुरू कराया लेकिन ज्यादा लोड होने पर सुबह होते ही सप्लाई फिर ठप हो गयी। क्योंकि मंडी फीडर लाइन ज्यादा भार होने से टूट गयी। इस अव्यवस्था से प्रभावित इलाकों में सुबह लोेगोें को पेयजल सप्लाई भी नहीं हो पायी। रविवार दोपहर करीब एक बजे यानि 17 घंटे बाद सप्लाई सुचारु हो पायी।
विज्ञापन


‘चुनाव प्रक्रिया में बिजली सप्लाई प्राथमिकता से होनी है। चुनाव आयोग ने निर्देश भी दिए हैं। कोई मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। सभी उपकेंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था कर तुरंत फाल्ट दूर कराने को कहा गया है।’
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें