फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: ओवैसी-आजाद के गठबंधन का बरेलवी मौलाना ने किया स्वागत, बोले- 2027 में होगी मुस्लिम हुकूमत

Thu, 12 Nov 2026 09:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे समाजवादी पार्टी के विकल्प के रूप में उभरता तीसरा मोर्चा बताया।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव से पहले एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में जो गठबंधन का ऐलान किया है, वह बरेली में भी चर्चा का विषय बना है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस तीसरे मोर्चे का स्वागत किया है। उन्होंने 2027 में प्रदेश में मुस्लिम-दलित गठबंधन द्वारा मुस्लिम हुकूमत और मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने का दावा किया।
विज्ञापन


मौलाना बरेलवी ने कहा कि यह गठबंधन समाजवादी पार्टी (सपा) के मजबूत विकल्प के रूप में उभरा है। उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर को राजनीति में शिक्षित व जागरूक शख्सियत बताया। मौलाना ने तीसरे मोर्चे का दायरा बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने भारत जोड़ो पार्टी, पीस पार्टी, मुस्लिम मजलिस और राष्ट्र उलेमा काउंसिल जैसे छोटे दलों को शामिल करने की बात कही। 

मौलाना ने कहा कि वह इस गठबंधन का इस्तकबाल करते हैं। प्रदेश में मुसलमान और दलित दो ऐसे तबके हैं जिन्हें हमेशा दबाया गया। ये दोनों मिलकर मुस्लिम हुकूमत कायम कर सकते हैं। मौलाना ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के पांच करोड़ मुसलमान जल्द एकजुट होकर तीसरे मोर्चे को मजबूती देंगे। उन्होंने 2027 में मुस्लिम हुकूमत कायम होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें