बरेली। गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं जिले के 1158 ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। सर्दियों में महकमा सुधार की जगह सूची बनाने में जुटा रहा। अब प्रस्ताव मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद टेंडर होंगे। इसके बाद काम कराए जाएंगे। इतने में 15 लाख लोगों की पसीना बहाते गर्मी गुजर जाएगी।
इज्जतनगर उपकेंद्र से जुड़े गांधीपुरम, कश्मीरी कोठी, अंबिका आवास, सैदपुर हाकिंस, त्रिलोक विहार, बालाजी धाम, रामनगर काॅलोनी, रहपुरा चौधरी, नूरी मस्जिद, विशाल कन्या इंटर कॉलेज, संतनगर, रजा कोठी, सैदपुर चुन्नी लाल, दीदार पट्टी, पुन्नापुर, बिबियापुर चौधरी, आसपुर पितमराय में पिछली गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ने से इस बार गर्मी में भी आपूर्ति प्रभावित होना तय है।
राधा माधव उपकेंद्र से जुड़े महेशपुरा, उगानपुर, वैसपुर समेत 25 स्थानों के ट्रांसफार्मर गर्मी का लोड झेल पाने की स्थिति में नहीं हैं। नकटिया उपकेंद्र के भदरौल, नरियावल, खजुरिआ ब्रह्मनान, सिमरा रोड, उमरिया, मोहनपुर, आलमपुर गजरौला, पुराना मोहनपुर, राजीव नगर कॉलोनी, बिछिया छोटी मंडी समेत 23 स्थानों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। इसके अलावा टांडा सादात, बकैनिया, सनेकपुर, हरहरपुर मटकली समेत 300 से अधिक गांवों में ओवरलोडिंग के चलते आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिल पा रही है।
देहात क्षेत्र में भी हांफ रहे ट्रांसफार्मरउपकेंद्र ओवरलोड ट्रांसफार्मर
भोजीपुरा 53
कुआंटांडा 17
फतेहगंज पूर्वी 32
नदौसी 10
सराय तल्फी 10
मीरगंज 66
शाही 8
हाफिजगंज 17
रिठौरा 47
क्योलड़िया 40
चनुआ 48
नवाबगंज 48
कांधरपुर 75
ठिरिया निजावत खां 17
फरीदुपर ग्रामीण 68
फरीदपुर नगर 25
भुता 40
कोट
रीवैंप, बिजनेस प्लान और कई योजनाओं में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए काम हो रहे हैं। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। मंजूरी मिलने पर क्षमता बढ़ेगी। - राजीव कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता