फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थाना समाधान दिवस में छाया रहा अतिक्रमण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कोतवाली नवाबगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को कस्बे में जगह-जगह हुए अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। नायब तहसीलदार और कोतवाल की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे अधिवक्ता अशर्फीलाल गंगवार, हरिओम, लोकेश रस्तोगी, राम सिंह आदि ने बताया कि कस्बे में जगह-जगह सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया गया है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पर नायब तहसीलदार ने अधिशासी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। रिछोला चौधरी गांव के सुनील कुमार ने बताया कि गांव में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इस रास्ते पर जगह-जगह अतिक्रमण कर लिया गया है। शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया। क्योलड़िया थाने में एसडीएम राजेश चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें आईं।

राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें ज्यादा

हाफिजगंज। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 10 शिकायतें आईं। इनमें से ज्यादातर राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। गांव परेवा कुर्मीयान निवासी होरीलाल ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 2011 में रिठौरा में धर्मपुर मार्ग पर एक बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। इस जमीन पर उन्होंने बुनियाद भर ली थी। बीते दिनों दबंगों ने बुनियाद गिरा दी। हाफिजगंज निवासी नसीमा ने बेटी पैदा होने पर घर से निकाल देने का आरोप ससुरालियों पर लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। एसपी देहात ने तय समय में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

-
चकबंदी लेखपालों के न आने पर बिफरी एसडीएम
भुता। थाना समाधान दिवस में चकबंदी विभाग के लेखपालों के न आने को लेकर एसडीएम पारुल तरार ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में व्यवस्था बनाने को कहा। थाना क्षेत्र के गांव नगीरामपुर में अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम डंपर पकड़ कर थाने ले आई। बाद में पता चला कि बीडीए की ओर से अनुमति लेकर खनन किया जा रहा है। इस पर थाने से डंपर छोड़ दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें