फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैक्स चोरी की आशंका में ओवरलोड बस पकड़ी, चालक नहीं दिखा सका दस्तावेज

Thu, 29 Oct 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही (बरेली)। क्षेत्र से दिल्ली जाने वाली निजी बसों के जरिये बिना दस्तावेज के सामान ले जाने और टैक्स चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शाही क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दिल्ली जा रही निजी बस को रोका। उसकी छत पर रखे सामान जुड़े सवालों का चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद माल के आकलन के लिए बस को एसआईबी कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों के मुताबिक, शेरगढ़, बैरमनगर और धौंराटांडा से शाही के रास्ते दिल्ली जाने वाली निजी बसों में कर चोरी कर माल ले जाने की शिकायत मिली थी। इन बसों में यात्रियों के अलावा बड़े पैमाने पर माल की ढुलाई की जा रही है। आशंका है कि कुछ लोग टैक्स के नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से सामान दिल्ली पहुंचा रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को चूना लग रहा है।
इसपर राज्य कर अधिकारी प्रिंस डबास ने शाही में एक बस का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बस की छत सामान से पूरी तरह पटी मिली। टीम ने दस्तावेज मांगे तो बस में बैठे व्यापारी धीरे-धीरे वहां से निकल गए और चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका, न ही उचित कारण बताया। इसके बाद बस को कब्जे में लिया गया। चालक भी साथ है।
विज्ञापन

-
फल-फूल रहा है अवैध कारोबार -
- शाही क्षेत्र से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली निजी बसों में माल की ढुलाई का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। जानकारों का कहना है कि यात्री बसों का इस्तेमाल व्यावसायिक सामान के परिवहन के लिए करना नियमों के खिलाफ है। यदि इन पार्सलों और सामानों के ई-वे बिल या अन्य कर दस्तावेज नहीं हैं, तो यह सीधे तौर पर टैक्स चोरी की श्रेणी में आता है।
-
बयान
माल के वैध दस्तावेज न मिलने पर बस को कार्यालय लाया गया। दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच पूरी होने के बाद बस को छोड़ दिया जाएगा। - आशीष निरंजन, अपर आयुक्त ग्रेड-2, राज्य कर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें