फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक ओवरब्रिज- पीडब्ल्यूडी के इंकार के बाद अब सेतु निगम बनवाएगा अस्थायी रोड

विज्ञापन
लालफाटक ओवरब्रिज- पीडब्ल्यूडी के इंकार के बाद अब सेतु निगम बनवाएगा अस्थायी रोड - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर अस्थायी रोड को खुद सेतु निगम ही बनाएगा। पहले इस रोड को पीडब्ल्यूडी से बनाने की तैयारी थी, लेकिन विभाग के तैयार न होने पर सेतु निगम कांट्रैक्ट देकर जल्द काम शुरू कराने की तैयारी कर रहा है। अस्थायी रोड न बन पाने से रेलवे भी क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

लालफाटक पर सेतु निगम और रेलवे दोनों को मिलकर ओवरब्रिज तैयार करना है। चार दिसंबर को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा और उससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज को देखा था। रेलवे के अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी कि न तो लालफाटक रोड और न ही दोनों क्रासिंग के पास अस्थायी रोड बनाई जा रही है। जबकि सेतु निगम के साथ पीडब्ल्यूडी और रेलवे तीनों ने संयुक्त सर्वे के बाद 320 मीटर रोड बनाने का प्रस्ताव शासन को अक्तूबर में ही भेजा था। सेतु निगम की फटकार के बाद अस्थायी रोड के लिए शासन ने 1.22 करोड़ का बजट पास कर दिया है। इसके बाद इस रोड को बनाने को लेकर भी पेच फंस रहा था। पीडब्ल्यूडी इस रोड को बनाने के लिए तैयार नहीं था। उसके इंकार करने के बाद सेतु निगम ने अस्थायी रोड खुद बनाने का फैसला ले लिया है। इसके लिए ठेका देने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

‘लालफाटक पर अस्थायी रोड सेतु निगम खुद ही बनवाएगा। इसके लिए ठेका देने की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी के पहले सप्ताह में ही काम शुरू कराने की तैयारी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें