फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना बरेली आने की खुशखबरी के साथ एक सौगात रेल मंत्रालय ने भी दी है। पितांबरपुर स्टेशन यार्ड पर चौकीदार वाली रेलवे क्रॉसिंग रोड ओवरब्रिज निर्माण की सहमति दे दी गई है। रेल मंत्रालय ने प्रोजेक्ट की लागत में भागेदारी और लेवल क्रॉसिंग को बंद करने का प्रस्ताव भी प्रदेश सरकार को भेज दिया है। ओवरब्रिज का निर्माण होने से से यहां अक्सर लगने वाले जाम से तो मुक्ति मिलेगी ही, दुघर्टनाओं पर भी विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने 22 जुलाई को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान फरीदपुर में ओवरब्रिज का मुद्दा उठाया था। इसके बाद रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निर्देश पर लेवल क्रासिंग 352 सी की स्थिति और यातायात का सर्वे कराया गया। इसमें पाया गया कि इस क्रॉसिंग से एक लाख से ज्यादा वाहनों का ट्रैफिक गुजरता है। मुरादाबाद-लखनऊ सेक्शन पर चौकीदार लेबल क्रासिंग से पौने दो सौ से ज्यादा ट्रेनें रोज निकलती हैं। इसलिए बार-बार रेल फाटक बंद होने से यहां हर समय जाम लगा रहता है। रूट डायवर्जन के दौरान वाहन चालकों की समस्या और बढ़ जाती है। वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप को लिखे पत्र में कहा है कि रेल मंत्रालय ने जाम से निपटने के लिए चौकीदार वाली रेलवे क्रासिंग 352 सी पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है जिसमें राज्य सरकार की भी हिस्सेदारी होगी। राज्य सरकार से लागत भागेदारी सहयोग करने के लिए प्रस्ताव दे दिया लेकिन अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगडी ने पत्र भेजकर मुझे जानकारी दी है कि लेवल क्रासिंग पीतांबरपुर पर ओवरब्रिज प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है। इससे लाखों लोगों की यातायात संबंधी दिक्कतें खत्म होंगी और जाम नहीं लगेगा। राज्य सरकार से भी संपर्क कर प्रस्ताव को जल्द पारित कराएंगे। - धर्मेंद्र कश्यप, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें