राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई। दंपती और बच्ची बाइक सहित 200 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। दीपा व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों ने बताया कि कपिल देव मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते थे। घायल दीपा को निजी अस्पताल में और अंशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि कपिल का एक बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।