फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में उलझे चौकी चौराहे पर अब सिग्नल प्रणाली फेल होने का खतरा

विज्ञापन
सीवर लाइन की खुदाई के चलते चौकी चौराहा पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए सड़क पर खोदाई की वजह से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

बरेली। सीवर लाइन की खोदाई से चौकी चौराहे पर बार-बार लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लोगों का कहना है कि यही हाल रहा तो कुछ ही दिनों में इस चौराहे की सिग्नल प्रणाली फेल हो जाएगी।
विज्ञापन

सीवर खोदाई ने शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। चौकी चौराहे पर सभी वाहनों का आवागमन सुगमता से होता था लेकिन अब यहां वाहन जाम में फंसे रहते हैं। पीडब्ल्यूूडी कार्यालय के सामने शुक्रवार से शुरू हुई खोदाई के बाद कंपनी गार्डन से चौकी चौराहा की ओर आने-जाने वाले वाहन एक ही दिशा से गुजरते हैं। इससे यहां जाम के हालात बने रहते हैं। जल्दी निकलने की आपाधापी में दुर्घटना का भी खतरा भी बना रहता है। यही हाल किला रोड का है। किला रोड पर श्मशान भूमि क्रॉसिंग के आगे चल रही खोदाई के चलते चौपुला से किला पुल तक जाम की स्थिति रहती है। यहां भी वाहन रेंगते हुए निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें