बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला छात्र 17 मार्च को लापता हो गया था। लापता छात्र ने परिजनों को मेसेज कर बताया कि बरेली में रहने वाले अपने ही लोग उसे रोज परेशान कर रहे हैं और एक लाख रुपये मांग रहे हैं। प्रगति नगर निवासी मुन्नी देवी का पुत्र किसलय गौतम एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। किसलय 17 मार्च को घर में रखे 16500 रुपये लेकर चला गया। इसके बाद उसका फोन नहीं उठा। उसी दिन किसलय के नंबर से मेसेज आया। इसमें लिखा था कि कुछ मजबूरी है मेरी लाइफ में कुछ लोग हैं। बरेली में अपने ही जो रोज परेशान कर रहे हैं और एक लाख रुपये मांग रहे हैं। मुन्नी देवी ने बताया कि उनके बेटे को भय दिखाकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो