फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज कैंपस में बन रही नकली खाद पकड़ी, गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा(शाहजहांपुर)। जिला कृषि अधिकारी ने बुधवार अटसलिया स्थित एक कोल्डस्टोरेज में बुधवार शाम फोर्स के साथ छापा मारकर परिसर के एक हिस्से में चल रही खाद बनाने की फैक्टरी को माल तैयार करते समय पकड़ लिया। फैक्टरी का मुनीम मौके से फरार हो गया। फैक्टरी संचालक के खिलाफ थाना रोजा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने बुधवार को अचानक अटसलिया स्थित कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा। कोल्ड स्टोरेज के एक हिस्से में खाद बनाने की फैक्टरी चलती मिली। यहां नकली खाद बनाई जा रही थी और उसको ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में भरा जा रहा था। फैक्टरी में छापा पड़ते ही वहां काम रहे मजदूरों में खलबली मच गई। इस बीच फैक्टरी का मुनीम मौके से फरार हो लिया। पुलिस ने फैक्टरी परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज सुनील चंद्र उर्फ पप्पी सेठ का है। जिन्होंने कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा मोहल्ला चौभुर्जी निवासी विजय गौड़ को दे रखा है। विजय ही इस खाद फैक्टरी का एजी ट्रेड्रिंग कंपनी के नाम से संचालन करते हैं। जोकि बुधवार को फैक्टरी में नहीं आए, उनका बेटा सुबह ताला खोलकर वापस चला गया था। फैक्टरी के मुनीम की देखरेख में मजदूर खाद बनाने और उसकी पैकिंग का काम कर रहे थे। छापामार कार्रवाई करने वालों में डीएओ डा. सतीश चंद्र के साथ वरिष्ठ सहायक पंकज कुमार, एसआई मंगल सिंह, रमेश कुमार, राजवीर आदि शामिल रहे।
ब्रांडेड कंपनी के रैपर में पैक होती है नकली खाद
फैक्टरी में जिंक, मोनोसाइड, पोटेशियम, डीएपी बनाने काम होता है। इन नकली उत्पादों को माइक्रोन्यूट्रियंट, बायोफर्टिलाइजर जैसी ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में पैकिंग करके बाजार में सप्लाई किया जाता है। जिसका उपयोग किसान अपनी फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन

नौ नमूने भरकर जांच के लिए भेजे, सामान जब्त
फैक्टरी पर छापा मारकर नौ नमूने भरे गए। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान गोदाम में शक्तिमान 25 किग्रा के 380 पैकेट, वाय प्लस कैल्शियम सल्फेट 25 किग्रा के 510 पैकेट, किसान गोल्ड साइड माइक्रोन्यूट्रियंस के 157 पैकेट, फसल गोल्ड जिंक सूक्ष्म पोषक तत्व 620 पैकेट, ग्रोथ प्रोमोटर एंटी बायोटेक एग्रो 25 शीशी, माइक्रोन्यूट्रियंस बनाने का पाउडर की 55 बोरी, सफल बायोपोषक माइक्रोन्यूट्रियंस पांच किग्रा के 470 पैकेट, दो तराजू-एक छोटा व एक बड़ा इलेक्ट्रानिक, सिलाई मशीन, जिप्सम 50 किग्रा की लगभग 590 बोरी बरामद की गई। इसके साथ ही काले रंग का दानेदार रा मैटेरियल 40 किग्रा की 1023 बोरी, श्रीराम कंपनी का रैपर, कमर रीजेंट 44 रैपर, सोल्जर कंपनी का कारटॉप रैपर लगभग 107, सात ड्रम, एक जनरेटर भी मिला।
अटसलिया स्थित एक कोल्डस्टोरेज के परिसर में एक हिस्से पर नकली खाद बनाने की फैक्टरी चलने की सूचना पर छापा मार कर खाद बनाते समय माल पकड़ा है। खाद के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा और सामान को कब्जे में ले लिया गया। तैयार खाद की सप्लाई आसपास के क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी होने की जानकारी मिली है। इस मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें