पीलीभीत। शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक मार्च में ब्रॉडगेज की ट्रेन दौड़ाने की कवायद चल रही है। इसके चलते बीसलपुर तक ब्रॉडगेज का काम युद्ध स्तर पर है। इज्जतनगर से आए सीनियर डीईएन ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बीसलपुर तक ट्रॉली से ट्रैक का निरीक्षण किया।
बुधवार को इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीईएन विकास कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारी एईएन अनिरुद्ध शर्मा, एसएसई संतोष सिंह, एसएसई दद्न कुमार, आईडब्ल्यू महाराज सिंह, संजीव भारती के साथ बीसलपुर तक ट्रॉली से निरीक्षण किया। सीनियर डीईएन ने 40 किलामीटर लंबे रूट पर निर्माणाधीन बड़े पुलों, पुलिया, गोलाई, अंडरपास, रेलवे क्रॉसिंग, स्टेशन पर निर्माण, सिग्नल और प्वाइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को ब्रॉडगेज के अधूरे पड़े कार्य को जल्दी पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बरहा रेलवे क्रॉसिंग के पास मैलानी और शाहजहांपुर रूट के प्वाइंटों को भी चेक किया। निरीक्षण से पूर्व स्टेशन परिसर में चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को भी देखा। फिनिशिंग कार्य जल्दी निपटाने के निर्देश दिए।