फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटीः12 सेंटरों पर आज 11073परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 12 सेंटरों पर आज बुधवार को होगी। इसमें 11073 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक सेंटर पर एक -एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी मंगलवार को इंतजाम दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा पहले 22 दिसबंर 2019 को होनी थी। मगर तभी नागरिकता संशोधन कानून की वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। ऐसे में परीक्षा को स्थगित कर आठ जनवरी 2020 तारीख तय कर दी गई थी। बुधवार को यह परीक्षा शहर में वीरागंना अंवतीबाई इंटर कॉलेज, सेंट अलॉयसियस कॉलेज, रामलुभाई सहानी महाविद्यालय, चिरौंजी लाल वीरेंद्रपाल इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, ड्रमंड कॉलेज, जीजीआईसी, राम कॉलेज, लायंस बाल विद्या मंदिर स्कूल, लिटिल एंजिल्स स्कूल और उपाधि महाविद्यालय में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक होगी। इसमें 7361 परीक्षार्थी रहेंगे, जबकि दोपहर 02.30 बजे से 05.00 बजे तक होने वाली दूसरी पाली में 3712 परीक्षार्थी हैं।
परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग की ओर से 12 पर्यवेक्षकों लगाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने को प्रत्येक सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। परीक्षा में बेसिक शिक्षा के 200 शिक्षक शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगी है। सुबह सात बजे ट्रेजरी से प्रश्न पत्र निकलवाकर सुरक्षा के बीच सभी सेंटरों पर पहुंचाए जाएंगे। सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चेकिंग और नकल रोकने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार खोला जाएगा। परीक्षा को देखते हुए इंटर और डिग्री कॉलेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें