फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देरी से चलेंगी दो ट्रेनें, 11 जनवरी को तीन ट्रेन रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्थानीय जंक्शन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी, उनका समय परिवर्तन भी किया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जंक्शन पर कार्य को लेकर छह जनवरी को दो ट्रेनें रिशेड्यूल किया गया है। साथ ही 11 जनवरी को तीन ट्रेनें एक दिन के लिए निरस्त रहेंगी। छह जनवरी को टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को टनकपुर से 30 मिनट देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन बरेली सिटी-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन (55363) को शाही स्टेशन पर 20 मिनट, टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी (14555) से क्रॉसिंग के लिए कंट्रोल किया जाएगा। इसके बाद 11 जनवरी को 75305/75306 बरेली सिटी-पीलीभीत-बरेली सिटी और टनकपुर-पीलीभीत (55378) सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें