फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा से डेढ़ घंटे पूछताछ फिर भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन दिन पहले दफनाया गया किशोरी का शव गायब होने के मामले में 24 घंटे की पड़ताल के बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। तंत्र-मंत्र का अंदेशा होने पर क्षेत्र के एक बाबा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कुछ नहीं जुटा सकी। बाद में उसे थाने से छोड़ दिया। उधर, करीबियों को लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है। सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाने की कोशिश भी की जा रही है।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र के गांव खुटरायां निवासी मजदूर राकेश की 15 वर्षीय पुत्री अंजली तीन माह से पीलिया से ग्रसित थी। उसका पांच दिसंबर को निधन हो गया था। छह दिसंबर को परिजन ने गांव के बाहर ग्राम समाज की जगह पर ताल बाबा मंदिर के पास शव जमीन में दफना दिया। रविवार सुबह दफनाया शव गायब मिलने से हड़कंप मच गया। पिता की ओर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शव गायब करने की एफआईआर दर्ज की थी। इसी गांव में जून में एक किशोरी का शव ऐसे ही गायब हो चुका है, उसका भी अब तक खुलासा नहीं हो सका। ऐसे में पुलिस को तंत्र-मंत्र की ओर अंदेशा था। इसको लेकर थाना पुलिस और सर्विलांस-स्वाट टीम ने पड़ताल की। तंत्र मंत्र को लेकर सुरागरसी की तो गांव के एक बाबा का नाम सामने आया। उसको रविवार रात पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक चली पूछताछ में कुछ निकलकर नहीं आया। इस पर बाबा को छोड़ दिया गया। उधर, पुलिस करीबियों पर भी नजर रखे है। इसके लिए सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे। ऐसे में ग्रामीणों से संपर्क कर सुरागरसी की जा रही है, ताकि कोई ऐसा तथ्य निकलकर आ सके, जिससे घटना का पर्दाफाश किया जाए।
हमारी टीमें गहनता से मामले की पड़ताल कर रही हैं। अभी कुछ अधिक सुराग तो हाथ नहीं आए हैं, लेकिन खुलासे तक पहुंचने के लिए कुछ बिंदुओं पर काम कराया जा रहा है। कार्रवाई की सही दिशा रही तो जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें