फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस, अमर और शांति का दिया पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नबी मोहम्मद मुस्तफा सललल्लाहो अलैहवसल्लम की यौमे पैदायश (जन्मदिन) को अदब-ओ-एहतराम के साथ मनाया गया। शहर में अकीदतमंद ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। आधी रात से सुबह तक महफिल-ए- मीलाद पाक और फातेहाख्वानी के साथ लंगर आयोजित किए गए। कस्बों और गांवों में भी अकीदतमंदों ने ईदमिलादुन्नबी पर जुलूस निकालकर पैदाइश का जश्न मनाया। मौलाना ने तकरीरें पेश कर अमन और शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर में बीती रात 11 बजे के बाद आस्ताने हशमतिया से जुलूस-ए-मोहम्मदी मुख्य मार्ग बेलो चौराहा, कमल्ले चौराहा, छोटी मार्केट, शाहजी मियां की दरगाह, जामा मस्जिद, मोहल्ला पंजाबियान, जाटों का चौराहा से होकर निकला। फिर जुलूस चौक बाजार होते हुए फिर से आस्ताने हशमतिया पहुंचकर संपन्न हो गया। मौलाना ने तकरीरें पेश कीं और अमन चैन का पैगाम दिया। जुलूस का समापन सुबह तड़के किया गया।
पूरनपुर। मोहल्ला करीमगंज अरबिया कादरिया से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जो स्टेशन, ब्लॉक रोड से मोहल्ला खानकाह के साबरी अहाता में समाप्त हो गया। जुलूस में युवक और बच्चे ग्रुपों में शामिल होकर चले। मुफ्ती आमिर रजा खां, शेर मोहम्मद मिस्वाही, मौलना फजले अहमद नूरी, इमाम हाफिज सलीम खां ने तकरीर की। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मुन्ने मियां भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शेरपुरकलां। जामा मस्जिद के मैदान से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला गया। झंडे के साथ धार्मिक नारेबाजी करते हुए जुलूस मोहल्ला नवदिया, कुरैशियान होता हुआ जामा मस्जिद के समीप मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुआ। मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मौलाना साजिद रजा, मौलाना बासिल जफर, मौलाना हशमत रजा, हाफिज आसिफ रजा आदि शामिल रहे। कसगंजा में भी जुलूसे मोहम्मदी निकालकर लंगर बांटा गया। प्रधान सरोज बाजपेई, लल्ला मियां, शाकिर, गुलाब नवी, जमील मौजूद रहे।
जोगराजपुर। गांव रायपुर बिचपुरी से जुलूसे मोहम्मदी गांव महादेव पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में गांव जादौपुर, केसरपुर, गोरा, धनेगा, बासुपुर, रायपुर बिचपुरी के लोग शामिल हुए।
चुर्रासकतपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर, रिछोला सबल, महादेवा, राजूपुर कुंडरी, सायर, रिछुलिया, शेखापुर और डंडिया नवाजिस अली गांवों जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।
अमरिया। जुलूस-ए-मोहम्मदी कैंचू टांडा, खजुरिया मजार शरीफ, रामलीला मैदान होते हुए जामा मस्जिद जाकर समाप्त हो गया। इमाम इकरार अहमद अंसारी, एजाज अहमद मलिक, कारी तारिक रजा मिस्वाही, मौलाना फरीद अहमद, शाहिद रजा मौजूद रहे।
मझोला। मदरसा गुलड़िया से मौलाना तौफीक रजा की मौजूदगी में जुलूसे मोहम्मदी चौकी चौराहा से ईदगाह और गुलड़िया पहुंचा। मौलाना तौफीक रजा ने अमन-चैन की दुआ मांगी।
बरखेड़ा। जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत से निकाला गया। मुख्य मार्गों से पुरानी बाजार होते हुए तिराहे पर समाप्त हो गया। मौलाना हिसामुद्दीन कारी, मौलाना मामून रजा, मौलाना रियाज हशमती, मौलाना नासिर हुसैन शामिल रहे।
न्यूरिया। मदरसा दारूउलूम गौसिया से मौलाना मंजूर आलम की अगुवाई में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मुख्य मार्गों से होकर मदरसे में समाप्त हो गया।
माधोटांडा। मदीना मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, पुरनपुर रोड, गोटिया होते हुए मस्तान शाह मियां की मजार पर संपन्न हुआ। मौलाना अब्दुल रशीद, हाफिज मुजफ्फर हुसैन, हाफिज सरफुद्दीन, मौलाना अरशद अली मौजूद रहे।
जहानाबाद। मोहल्ला कुरैशियान मस्जिद से शुरू होकर जुलूस- ए- मोहम्मदी अमरिया हाइवेे, होते हुए बीच वाली मस्जिद में समाप्त हो गया। कारी जहूर अहमद ने की तकरीर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें