फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो त्योहारों की खरीदारी..बैंकों से खाली हाथ लौटी पब्लिक बेचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली के नजदीक होने के बावजूद सरकारी बैंकों के विलय के खिलाफ बैंक कर्मचारियों के अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ की ओर से मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन से जुड़े बैंक कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते अधिकतर बैंकें बंद रहीं। त्योहारी मौसम के चलते लेनदेन को आए ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सर्वाधिक दिक्कत किसानों और व्यापारियों को हुई।
विज्ञापन

पीलीभीत यूनिट की ओर से मंगलवार को सुबह जिले में अधिकतर शाखाएं खुलीं होने की सूचना पर एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने भ्रमण कर बैंकें बंद कराईं। इसके बाद मंडी गेट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में एकत्र हुए। वहीं विरोध जताकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। बैंक कर्मियों में केंद्र सरकार द्वारा बैंकों के विलय के खिलाफ काफी आक्रोश दिखा। इस दौरान धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी भी की गई। यूनिट के जनरल सेक्रेटरी शशि सुमन ने कहा कि इस हड़ताल के बाद अगर सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो जल्द ही चार दिन की हड़ताल की जाएगी। बैंकों से जुड़ी अन्य यूनियन एकत्र होकर इन मुद्दों पर मंथन करेंगी। सरकार को बैंकों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। जरूरत पड़ने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल भी शुरू की जाएगी।
दस करोड़ का लेनदेन रहा ठप
बैंकों की हड़ताल के चलते ग्राहकों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। यूनिट के सेक्रेटरी शशि सुमन ने बताया कि बैंकों में हड़ताल के चलते मंगलवार को करीब दस करोड़ रुपये का लेनदेन ठप रहा।
विज्ञापन

सर्वाधिक परेशान रहे किसान और व्यापारी
हड़ताल को लेकर सर्वाधिक दिक्कत किसानों और व्यापारियों को उठानी पड़ी। जहां धान की फसल को लेकर किसान बैंकों से आदान प्रदान नहीं कर सके और खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं बाजार में ग्राहकों की कम संख्या होने से व्यापार पर भी इसका असर पड़ा।
बोले ग्राहक: हड़ताल से उठानी पड़ी परेशानी
सुबह एचडीएफसी बैंक में भुगतान लेने के लिए कर्मचारी को भेजा था। पता चला वहा बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। फिर दूसरी बैंक भेजने पर भी यहीं समस्या सामने आई, भुगतान नहीं मिल सका। किसी तरह किसानों का तो भुगतान कर दिया गया, लेकिन हड़ताल के चलते पूरा दिन दिक्कत बनी रही। अभिषेक गोल्डी, आढ़ती
बैंक की हड़ताल को लेकर दिक्कत आई है। मंगलवार को जरूरी कार्य से बैंक गया, लेकिन हड़ताल के चलते कोई भी काम नहीं हो सका। ग्राहकों को भी भुगतान के लिए भटकते दिखाई दिए। त्योहारी सीजन में इस हड़ताल से लोग काफी प्रभावित रहे। - वजाहद शकील, मोबाइल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें