फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। खेत पर जा रहे किसान की सांड़ के हमले में जान चली गई। इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा निवासी 58 वर्षीय लालाराम वर्मा पुत्र छेदालाल खेती करते थे। उनका खेत गांव के बाहर की तरफ है। शनिवार सुबह वह खेत पर जा रहे थे। गांव के बाहर पहुंचते ही कुछ सांड़ भागते हुए आए। उनसे बचने का किसान ने काफी प्रयास किया, लेकिन एक सांड़ ने उनको टक्कर मार दी। इसमें वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद पीछे से भागकर आ रहा सांड़ उनके ऊपर से गुजर गया। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और उनको बचाया। परिवार वाले भी आ गए। आनन-फानन में किसान को मुख्यालय पर एक अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। परिजन भोजीपुरा के एक अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान देर शाम को किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी छबीली देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन विवाहित बेटे हैं। ग्रामीण गमगीन परिजन को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें