फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों ने काम करने का दबाव बनाया तो फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। बार-बार काम करने के लिए कहने से गुस्साए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में दुपट्टे से बने फंदे पर कुंडे के सहारे लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 20 वर्षीय प्रभात ने बुधवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिलने से खलबली मच गई। काफी देर बाद भी प्रभात के न जागने पर बड़े भाई विनय कुमार कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। बड़े भाई ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत हो चुकी है। प्रभात चार भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। उन्होंने बताया कि प्रभात शराब का नशा अधिक करने लगा था। उसको खर्च के लिए रुपये दिए जाते थे, लेकिन वह इससे असंतुष्ट रहता था। अधिक रुपये की मांग किया करता था। इसको लेकर जब उसको कोई नौकरी या फिर अन्य काम करने के लिए कहा जाता तो नाराज हो जाता था। इसी बात को लेकर उसके फंदा लगाकर खुदकुशी करने की आशंका जताई। किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से भी इंकार किया है।
युवक के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। परिजन नशे की लत और काम न करने पर की जा रही रोक-टोक को खुदकुशी की वजह मान रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। - मनीराम सिंह, कोतवाल बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें