फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के होटल में मिली छात्रा की लास्ट लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली एलएलएम छात्रा की आखिरी लोकेशन दिल्ली के द्वारिका होटल में मिली थी। यहां एक लड़का भी उसके साथ था। पुलिस ने काफी तथ्य जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र के निर्देश पर शाहजहांपुर पुलिस की टीमें छात्रा की तलाश में लगी हैं। दिल्ली पुलिस से भी मदद ली जा रही है। एडीजी के मुताबिक 23 अगस्त को दिल्ली के द्वारिका होटल में छात्रा की आखिरी लोकेशन मिली थी। उसका मोबाइल कॉल रिकार्ड इसकी पुष्टि कर रहा है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी यह बात साफ हो गई है कि छात्रा के साथ वहां एक युवक भी था। वह युवक कौन था और बाद में छात्रा कहां चली गई? इसकी तस्दीक की जा रही है। फुटेज में छात्रा जिस तरह से सामान्य व्यवहार कर रही है उससे कहीं नहीं लगता कि उसका अपहरण या उसके साथ कोई जबर्दस्ती की जा रही है। एडीजी का कहना था कि जल्दी ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा। उसके बयान और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें