फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। सोते समय एक बुजुर्ग पर सांड़ ने हमला कर दिया। इसमें गंभीर चोटें आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पुवायां इलाके के गांव जेबां में पिछले कई वर्ष पहले एक बुजुर्ग घूमते हुए चले आए थे। वह मानसिक मंदित भी थे। वह गांव में एक व्यक्ति के यहां काम करते और उसी के घर खाना खाते थे। रात को पंचायत घर मेें सो जाते थे। उनकी उम्र करीब 60 साल थी, जिन्हें गांव के लोग नामा के नाम से बुलाते थे। रविवार दोपहर बाद बुजुर्ग पंचायत घर में लेटे हुए थे। इस दौरान एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सांड़ का सीने में सींग घुस जाने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे मारकर सांड़ को भगाया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर बाद बुजुर्ग का गांव के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को बुजुर्ग की मौत की जानकारी नहीं दी गई है
विज्ञापन

तहसील में दस गोशालाएं, फिर भी घूम रहे पशु
पुवायां। कहने को पुवायां तहसील में राजकीय गोसदन सिमरा वीरान, पुवायां नगर पालिका क्षेत्र में कान्हा पशु आश्रय, पुवायां के गांव फत्तेपुर बुजुर्ग, खुटार के गांव चांदपुर, चमराबोझी, महोलिया वीरान, बंडा ब्लाक में गांव मानपुर पिपरिया, इंदलपुर, अखत्यारपुर धौकल में गोशालाएं हैं, लेकिन स्थायी और अस्थायी गोशालाओं में ग्वाले किसी भी सांड़ को नहीं रखकर केवल गायों को ही रखते हैं। पुवायां के गांव सतवां बुजुर्ग में खुली निजी गोशाला में सांड़ रखे जा रहे हैं। सांड़ों के साथ ही तमाम गाये भी खुलेआम घूम रही हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हाइवे पर हादसों का सबब बन रहे हैं। रात में दोनों तरफ से वाहन आ जाने पर तेज रोशनी के कारण पशु नहीं दिख पाते और वाहन इनसे टकरा जाते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में ईओ और ग्रामीण क्षेत्र के लिए बीडीओ को निर्देशित किया जाएगा कि आवारा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाए।
दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें