फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमईएस में कर्मचारी की विदाई पार्टी में क्लोरीन रिसाव से भगदड़

Wed, 01 Jul 2015 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट स्थित एमईएस में मंगलवार दोपहर एक कर्मचारी के विदाई समारोह में अचानक हुए क्लोरीन के रिसाव से भगदड़ मच गई। हालत खराब होने पर कर्मचारी के परिवार के चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठीक होकर वे घर चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस कोर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुन्नालाल के रिटायरमेंट का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में एमईएस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान बगल के गोदाम में जल शुद्ध करने के लिए रखे गए क्लोरीन के एक सिलेंडर में रिसाव हो गया। तेजी से गैस निकली तो मुन्नालाल के ममेरे भाई मेरठ के गंगानगर निवासी हरिप्रसाद, सगे भाई मिशन कंपाउंड बरेली निवासी राजकुमार, राजकुमार का बेटा अनुभव और भतीजा सौरभ बुरी तरह खांसकर बेहोश होने लगे। तब बाकी लोगों ने खुद को सेफ करते हुए इन्हें वहां से हटाया। सभी लोग भागकर थोड़ी दूर खड़ी गाड़ियों में बैठे और तेजी से परिसर के बाहर निकल गए। इस बीच मौके पर मौजूद एमईएस स्टाफ ने मास्क लगाकर थोड़ी ही देर में गैस रिसाव पर काबू पा लिया। इस बीच बाहर निकले मुन्नालाल के परिवारीजनों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। चारों लोगों को घरवाले जिला अस्पताल लाए। यहां इन्हें आक्सीजन लगाई गई। कुछ देर बाद ये लोग ठीक होकर घर चले गए। रात में राजकुमार ने बताया कि सभी लोग ठीक हैं और कोई परेशानी नहीं है। हालांकि एमईएस के किसी अधिकारी का फोन रिसीव न होने की वजह से ये खुलासा नहीं हो सका कि सिलेंडर से गैस का रिसाव किन कारणों से हुआ। इस उहापोह की वजह से विदाई समारोह में भी खलल पड़ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें