फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानों पर बना हुआ है लगातार खतरा

Wed, 24 Jun 2015 01:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिशूल ने रक्षा मंत्रालय से फिर कहा-
विज्ञापन

विमानों पर बना हुआ है लगातार खतरा
-सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू न होने पर जताई चिंता
क्रासर...
-गर्मी में आसमान में मंडराने वाले पक्षियों की संख्या में इजाफे ने बेचैन किया
-त्रिशूल के अफसरों ने रक्षा मंत्रालय को प्लांट चलवाने के लिए रिमाइंडर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन ने विमानों पर आसमान में पक्षियों के रूप में मंडराते खतरे के प्रति एक बार फिर से रक्षा मंत्रालय को आगाह किया है। इसके समाधान के लिए बंद पड़े सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को जल्द से जल्द चलाने की मांग की है। त्रिशूल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रुप कैप्टन आर मुथुवेल ने रक्षा मंत्रालय को रिमांइडर भेजकर कह दिया है कि संभावित खतरे से बचाव के लिए प्लांट का जल्द चलना बहुत जरूरी है।
यह पहली बार नहीं है, जब त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन ने रक्षा मंत्रालय को प्लांट चलाने की गुहार लगाई है। कई मर्तबा इसके लिए यहां से लिखा जा चुका है। अब चूंकि गर्मी के मौसम में त्रिशूल के आसपास मंडराने वाले पक्षियों की संख्या और बढ़ गई है इसलिए एयरफोर्स के अफसरों की चिंता भी बढ़ गई है, सो उन्हाेंने प्लांट चलाने के लिए एक और कोशिश की कड़ी में रिमाइंडर भेजा है लेकिन यह किसी से छुपा नहीं है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चलवाने की त्रिशूल की सारी कवायदें अधूरी पड़ी हुई हैं। इसके लिए नगर निगम भी असहाय नजर आ रहा है। ग्रीन ट्रिब्यूनल प्लांट चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेने के आदेश नगर निगम को दे चुका है लेकिन निगम बोर्ड की आपत्तियां दूर नहीं कर पा रहा है। इसके चलते प्लांट शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


त्रिशूल की वजह से ही मिला प्लांट
रजऊपरसपुर में स्थापित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देश के 10 चयनित इंडियन एयरफोर्स एयरफील्ड टाउन्स में लड़ाकू विमानों के बर्ड मिनेस से बचाव के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय की संयुक्त परियोजना है। बरेली में इसकी स्थापना त्रिशूल एयरबेस से उड़ान भरने वाले और उस पर उतरने वाले विमानों को आसमान में उड़ते पक्षियों से टकराने से बचाने के लिए की गई। त्रिशूल के आसपास कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे पक्षी मंडराते रहते हैं। अगर शहर का कूड़ा नियमित रूप से प्लांट पर निस्तारित किया जाता है तो पक्षियों के मंडराने पर पाबंदी लग सकेगी।

इंसेट...
क्यों चुप हैं संतोष गंगवार
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट न चलने के मामले में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार की चुप्पी पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर इतने गंभीर मामले में वह क्यों पैरवी नहीं कर पा रहे हैं। यह जानते हुए भी कि प्लांट चलने से न सिर्फ त्रिशूल एयर स्टेशन के विमानों पर मंडराता खतरा दूर हो जाएगा, शहर के कूड़े का निस्तारण भी हो सकेगा फिर भी संतोष की ओर से प्रयास न होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन


वर्जन...
लगातार मुख्यालय को खतरे से अवगत करा रहे हैं। जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया जा रहाकर रहे हैं कि वह हस्तक्षेप करके प्लांट को चलवाए। नगर निगम को भी कई बार कह चुके हैं। अफसोस हमारी सारी कोशिशें बेकार जा रही हैं और हम खतरे को लेकर लगातार आशंकित हैं। हमारी समस्या समझने की कोशिश आखिर क्यों नहीं की जा रही है। समझ नहीं आता।
-ग्रुप कैप्टन आर मुथुवेल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी- त्रिशूल
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें