फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा से दो-दो हाथ करने को तैयार रहें

Wed, 27 May 2015 02:30 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से 2017 का लक्ष्य भेदने के लिए सपा सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली और अराजकता के मुद्दों को लेकर जोरदार ढंग से उठाएं। प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए किसी भी हद तक आंदोलन को तैयार रहें।
विज्ञापन

 महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने यहां पहुंचे रेल राज्य मंत्री ने पीलीभीत बाईपास स्थित एक लॉन में हुई पार्टी की बैठक में केंद्र की एक साल की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल और प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2017 की सफलता कार्यकर्ताओं के संघर्ष पर निर्भर करेगी इसलिए चाहे लाठी खानी पड़े या जेल जाना पड़े, पीछे नहीं हटना है। बैठक में आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, कुंवर सुभाष पटेल, गुलशन आनंद, बहोरनलाल मौर्य, आदेश प्रताप सिंह, अजय जेटली, तेजा गुर्जर, महाराज सिंह, वीरेंद्र गंगवार वीरू, पूरनलाल लोधी, डॉ. एमएल मौर्य, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें