तीन माह से वेतन न मिलने से कर्मियों में रोष, सीएमओ को दिया ज्ञापन
बरेली। तीन माह से वेतन न मिलने पर एंबुलेंस कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वह 15 जनवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
बरेली एंबुलेंस कर्मी यूनियन जिलाध्यक्ष नवीन बाबा ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा आठ घंटे से अधिक ड्यूटी कराई जा रही है और छह माह में सैलरी बढ़ोत्तरी की शर्तों का भी कंपनी पालन नहीं कर रही है। इधर अक्तूबर माह से कर्मियाें को वेतन नहीं दिया गया है। कहा कि उन्हाेंने सीएमओ को ज्ञापन दिया है अगर पंद्रह जनवरी तक उनकी शर्ते नहीं मानी गईं तो वह सभी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान अगर किसी मरीज को कोई भी दिक्कत होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी सेवा प्रदाता कंपनी की होगी न कि प्रदेश यूनियन की होगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष शुभम मिश्रा, महामंत्री दिनेश मौर्य, कोषाध्यक्ष सुनील, संगठन मंत्री भूपेंद्र, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।